हरियाणा विधानसभा विंटर सेशन, शहीदी दिवस पर चर्चा:CM बोले- गुरु तेगबहादुर को याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं, कांग्रेस MLA ने कहा- पाठ्यक्रम में शामिल करें

हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का आज पहला दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से जारी है। सदन में गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर चर्चा हो रही है। CM नायब सैनी ने कहा कि हम सभी ने मिलकर गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को मनाने का संकल्प लिया था। CM बोले- मैं कोई चर्चा नहीं करना चाहता, क्योंकि यह विषय ऐसा है कि जब भी इसकी याद आती है तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस कालखंड में महान गुरुओं ने कुर्बानियां दीं। उनकी कुर्बानियां अपने लिए, नहीं यह देश के लिए थीं। इस विषय पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा- गुरु तेगबहादुर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा। प्रश्नकाल के दौरान ही शाहाबाद से विधायक राम करण ने खेतों में आई बाढ़ की गाद उठाने का मुद्दा उठाया। इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से बहस हुई। बीच में सीएम नायब सैनी और नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा को भी उठना पड़ा। प्रश्नकाल में मंत्री अनिल विज ने नेता विपक्ष बनने पर भूपेंद्र हुड्‌डा को शायराना अंदाज में बधाई दी। CM नायब सैनी आज भगवा पग बांधकर आए हैं। वहीं, कांग्रेस के 5 विधायक हरी जैकेट पहनकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि यह किसानों का प्रतीक है। सदन में किसानों का मुद्दा उठाएंगे। विंटर सेशन से जुड़े PHOTOS… विधानसभा में कार्यवाही के अपडेट्स… कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *