हरियाणा से आए युवक ने ई मित्र संचालक को ठगा:पहले 80 हजार कैश लिए, अगले दिन साइबर फ्रॉड की रकम आई तो अकॉउंट फ्रीज हुआ

पाली जिले के रानी थाने में एक ई मित्र संचालक ने हरियाणा के एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने साइबर फ्रॉड की राशि उसके अकाउंट में जमा करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है। ई सर्विस शॉप पर आया था ठग पाली जिले के रानी थाने में 35 साल के मुकेशपुरी गोस्वामी पुत्र बुधपुरी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि रानी में केनपुरा रोड तहसील कार्यालय के पास बीसी पॉइंट गणेश ई-सर्विस नाम से उसकी शॉप है। 4 दिसम्बर की शाम करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति उसकी शॉप पर आया। कहा कि आपके अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करता हूं और मुझे नकद रुपए दे दो और जो भी चार्ज है वह काट लेना। रिपोर्ट में बताया कि पूछने पर युवक ने खुद का नाम मययम पुत्र सरफुदीन मेेव निवासी बिछोर जिला नूंह हरियाणा बताया। उसने एसडीएफसी बैंक अकाउंट से क्यूआर कोड स्कैन करके 70 हजार रुपए मेरे अकाउंट में डाले और कुछ देर बाद 10 हजार रुपए और डाले। अकाउंट का अमाउंट होल्ड हुआ रिपोर्ट में बताया कि इस पर उसे 80 हजार रुपए रोकड़ दे दिए। लेकिन 6 दिसम्बर 2025 को उसके अकाउंट में 66,419 रुपए होल्ड हो गए। बैंक जाकर पता किया तो सामने आया कि 4 दिसम्बर को जिस अकाउंट से रुपए मेरे खाते में ट्रांसफर हुए थे वे साइबर फ्रॉड के थे इसलिए खाता होल्ड किया गया है। रिपोर्ट ने बताया आरोपी युवक ने जानबूझ कर उसके अकाउंट में साइबर फ्रॉड के रुपए जमा करवाए जिससे उसका बैंक अकाउंट होल्ड हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *