हरियाणा से राजस्थान के लिए 3 स्पेशल ट्रेन:त्योहारी सीजन में यात्रियों को फायदा; रेवाड़ी-रींगस के लिए 2, भिवानी-जयपुर के लिए रहेगी 1 ट्रेन

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा के यात्रियों के लिए 3 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जो राजस्थान का सफर आसान करेंगी। रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी 2 जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 1अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 10, 11, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात1.35 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 17, 18, 19, 22, 23, 25 और 26 अक्टूबर को (14 ट्रिप) रींगस से सुबह 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जो अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैंक के 16 डिब्बे होंगे। अक्टूबर में लगाएगी 16 ट्रिप जयपुर के लिए भिवानी से हर दिन ट्रेन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *