हरिवंश राय मानवीय संवेदना के सशक्त वाहक थे : प्रमोद

गढ़वा | आईडीएसपी आईएचआईपी अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को सिविल सर्जन डा जान एफ केनेडी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय में संचारी रोगों की निगरानी, जांच, पूर्वानुमान और इलाज की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण में जिला महामारी विशेषज्ञ आईडीएसपी गढ़वा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को आईएचआईपी के माध्यम से रोग निगरानी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी चयनित बीपीएचयू अंतर्गत नव नियुक्त महामारी विशेषज्ञ एवं पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल शामिल हुए। प्रशिक्षक ने बताया कि नव स्थापित बीपीएचयू के माध्यम से संचारी रोगों की निगरानी को सुदृढ़ और बृहद बनाया जा रहा है। उन्होंने इंवेंट एलर्ट, आउटब्रेक तथा फार्म एस, पी एवं एल में प्रविष्टि से संबंधित तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य की निगरानी आईएचआईपी के माध्यम से नियमित रूप से की जाए तो किसी भी महामारी के प्रकट होने से पहले ही उसका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। साथ ही स्थानीय स्तर पर समय पर जांच एवं इलाज कर बीमारी को फैलने से रोका या नियंत्रित किया जा सकता है। मौके पर वेक्टर जनित रोग जिला सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी, एमओआईसी डॉ. संजय कुमार, डॉ. विरेंद्र कुमार, डॉ. रत्नेश कुमार, डा सुचित्रा कुमारी, डॉ. असजद सहित बीपीएचयू के सभी नव नियुक्त महामारी विशेषज्ञ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *