हरी सब्जियों की भरमार: बटला, मैथी, गोभी, धनिया सस्ते हो गए

भास्कर संवाददाता | उज्जैन सर्दी के दिनों में हरी सब्जियों की भरमार होने से अधिकांश सब्जी सस्ते भाव पर बिकने लगी है। सबसे ज्यादा हरा बटला सस्ता हो गया है। सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर महंगा बिक रहा है। इन दिनों आम और खास वर्ग को मनचाही हरी सब्जी अपने भाव पर मिल रही है। करीब दो माह तक बाजार में सब्जियां सस्ती ही बिकती रहेगी। उज्जैन में चिमनगंज की थोक सब्जी मंडी सुबह 5 बजे से शुरू हो जाती है। यहां पर उज्जैन लोकल के अलावा बड़वानी, पेटलावद, झाबुआ तरफ से पिकअप वाहन में सब्जी बिकने आती है। इसके अलावा फ्रीगंज क्षेत्र में मक्सी रोड दौलतगंज में भी थोक में सब्जी नीलामी में बिकती है। उज्जैन मंडी में नियम अनुसार मंडी टैक्स भी वसूला जाता है। सर्दियों की खास सब्जी हरी मटर यह प्रोटीन फाइबर विटामिन सी से भरपूर है। पालक आयरन कैल्शियम, मैथी की भाजी में आयरन, मैग्नीशियम, बाथला विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। यह कब्ज में राहत भी देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *