हर्रापारा: कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू हुई

बैकुंठपुर | बैकुंठपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-1 हर्रापारा में शिव सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 16 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 14 फरवरी को कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया और मंदिर पहुंचकर विधिवत स्थापना की। 15 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। आचार्यों के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *