प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी खुशबू निषाद को उनके घर पहुंच कर हर्षा रिझारिया ने बधाई दी और सम्मानित किया शनिवार को हर्षा रिझारियां उनके घर पहुंची इस दौरान धूम धाम से हर्षा रिझारिया का स्वागत किया गया। खुशबू निषाद हाल ही में लेबनान में आयोजित एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत देश और प्रयागराज का नाम रोशन किया है। देखें तस्वीरें.. हर्षा रिझारिया ने प्रयागराज का नाम रोशन करने वाली खुशबू निषाद को माला पहनाकर, बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने खुशबू की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान खुशबू निषाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार, कोच और शुभचिंतकों के सहयोग से संभव हो पाई है। खुशबू ने कहा कि वह आगे भी देश के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतना चाहती हैं और बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।


