हर्षित मिश्रा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार जीता

भास्कर न्यूज | लुधियाना गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू लुधियाना के स्टूडेंट्स हर्षित मिश्रा ने उप-विषय मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग के तहत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार जीता है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्षित के प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन मैथ्स मिस्ट्रेस रुमानी आहूजा ने किया था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की परियोजना प्रबंधक डॉ. रमिंदरजीत कौर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुरमीत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। जिन्होंने हर्षित के मॉडल की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्षित एवं मार्गदर्शक शिक्षिका रुमानी आहूजा को बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *