हर खुशी के अवसर पर पौधे लगाएं उपहार में भी पौधे ही दें : प्रभात

भास्कर न्यूज | सिमडेगा नववर्ष के अवसर पर कृषक बंधु संस्था की ओर से कई गांवों में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। ठेठईटांगर प्रखंड के दुमकी, छुरिया और कसडेगा में लोगों को जंगलों की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को फलदार पौधे लगाने के लिए भी कहा गया। संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने कहा कि जंगल के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। जंगल को हर हाल में बचाना है। लोग अपने स्वार्थ के लिए जंगल की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं, जो पृथ्वी के लिए खतरा है। प्रदूषण के कारण शहर लोगों के रहने लायक नहीं है। राजधानी दिल्ली की स्थिति से सभी अवगत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हर खुशी के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उपहार के रूप में भी एक दूसरे को पौधे ही दीजिए। अभियान में शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता अनूप डूंगडुंग, दीपक लकड़ा, दिलीप समद, गेब्रियल सुरीन, करण लकड़ा, राहुल नायक, आनंद डूंगडुंग, अभिषेक डूंगडुंग, दीपक सोरेंग, अल्बर्ट डुंगडुंग आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *