हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा मंडल कमेटी की बैठक

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ भाजपा धालभूमगढ़ मंडल कमेटी की एक बैठक महाराज पेट्रोल पंप के निकट मंडल प्रभारी दिनेश साव के उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अनूप दास के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाली हर घर, घर घर तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान सभी कार्यकर्ता को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सभी घरों में तिरंगा लगाने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही धालभूमगढ़ मंडल कमेटी की ओर से 13 अगस्त को तिरंगा के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए आग्रह किया गया। मौके पर सरोज साव, हाराधन राणा, दीपू अधिकारी, काजल धल, प्रशांत महतो, बुलेट पातर, संतोष गायेन, पवित्र मान्ना,श्याम कुमार,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *