हर घर लगाए जाएंगे पौधे, महिला कमांडो गांव-गांव जाकर लोगों को दे रहीं न्योता

भास्कर न्यूज | बालोद गुरुवार को रिसोर्स सेंटर गुंडरदेही में पूरे जिले की महिला कमांडो प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमे पौधरोपण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 20 जुलाई को पूरे जिले में दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए महिला कमांडो गांव-गांव जाकर लोगों को न्योता दे रही हैं। वे कह रही हैं कि हम पेड़ के हैं और पेड़ हमारे हैं। पौधे जरूर लगाना। अगर घर में खाद वाली मिट्टी हो तो साथ लाना। गड्ढा भरकर ही पौधा लगाना। पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि कलेक्टर दिव्या मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चल रहा है। पूरे जिले में दो लाख पौधे लगाने की तैयारी है। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। महिला कमांडो इस पुण्य कार्य में पूरी भागीदारी निभाएं। किसी बुलावे का इंतजार न करें। यह काम आपका अपना है। गांव में पता करें कि कहां-कहां पौधे लगने हैं। उस जगह को याद रखें। देखभाल और सुरक्षा भी आपको ही करनी है। सबकी भागीदारी होना जरूरी भीमेश्वरी शांडिल्य ने कहा कि हमारी कलेक्टर को पूरा सहयोग करेंगे। एसडीएम प्रतिभा ठाकरे ने महिलाओं को 20 जुलाई को पौधारोपण के लिए समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना केवल शासन व प्रशासन का काम नहीं है बल्कि यह हम सब का काम है। जब तक जन भागीदारी नहीं होगी तब तक सफल नहीं होगा। पौधरोपण को जन आंदोलन करना बनाना होगा। तभी आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण बन पाएगा। सहयोग की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *