हर जिले में अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे, मार्च से अप्रैल तक होगा एग्जाम

भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के समाप्त होने के साथ ही शुरू हो जाएंगी। 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च तो 8वीं की 17 मार्च से शुरू होगी। इधर 20 और 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं का अंतिम पर्चा 13 मार्च को भरा जाएगा तो 12वीं का 18 मार्च को। जारी सर्कुलर में कहा है कि उक्त परीक्षा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त स्कूलों और बिना अनुदान प्राप्त प्राइवेट स्कूलों (हिंदी और अंग्रेजी मीडियम) के सभी स्टूडेंट्स को क्लास 5वीं और 8वीं की केन्द्रीयकृत परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। 5वीं की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तो 8वीं की सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। ये है समय-सारणी 5वीं की परीक्षा की समय-सारणी: गणित 16 मार्च, अंग्रेजी 19 मार्च, हिंदी 23 मार्च, पर्यावरण 25 मार्च। 8वीं कक्षा की समय-सारणी: गणित 17 मार्च, हिंदी 20 मार्च, अंग्रेजी 24 मार्च, सामाजिक विज्ञान 30 मार्च, विज्ञान 1 अप्रैल, संस्कृत/उर्दू 6 अप्रैल। तैयारी जरूरी पर छात्रों पर नहीं होगा दबाव 5 वीं और 8वीं की एकीकृत परीक्षा की तैयारी हर स्कूल प्रबंधन को करानी होगी। इस परीक्षा के मूल्यांकन से स्कूलों का स्तर परखा जाएगा। वहीं छात्रों की योग्यता भी सामने आएगी। परीक्षार्थियों पर अनुत्तीर्ण होने का दबाव नहीं होगा। फेल होने पर भी उन्हें अगली कक्षा में प्रोत्तीर्ण किया जाएगा, लेकिन ऐसे छात्रों पर स्कूलों के शिक्षकों को विशेष ध्यान देना होगा, ताकि उनका रिजल्ट आगे चलकर सुधारा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *