हर-हर महादेव के जयघोषों से गंजा परिसर

लुधियाना सावन की शिवरात्रि के अवसर पर फील्डगंज के श्री कृष्ण मंदिर में महाआरती करवाई गई। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठा। महाआरती का आयोजन पं. विनीत कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पं. दीपक पाठक, राज कुमार दंग, चमन लाल ग्रोवर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शिवभक्तों ने व्रत रखकर जलाभिषेक किया और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। सावन की इस पावन शिवरात्रि पर शहर में शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी और जगह-जगह शिव भजनों की गूंज सुनाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *