भास्कर न्यूज| लुधियाना पंजाब के खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर बेहतरीन प्रशिक्षण देने और खेलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य में 126 नई खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। खेल विभाग ने इसके लिए सभी जिला खेल अधिकारियों से रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजने को कहा है। लुधियाना जिले में जगराओं, गिल, खन्ना, दाखा, रायकोट, लुधियाना वेस्ट, लुधियाना ईस्ट, साहनेवाल, पायल, समराला, आत्म नगर, लुधियाना साउथ और लुधियाना नॉर्थ में ये नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। खेल विभाग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 नर्सरी खोलने का लक्ष्य रखा है ताकि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और उन्हें प्रैक्टिस के लिए दूर न जाना पड़े। ये नर्सरियां पंचायती जमीन, सरकारी स्कूलों और नगर निगम की जमीन पर बनाई जाएंगी। जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ ने बताया कि प्रत्येक नर्सरी पर लगभग 25 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। खेल विभाग खिलाड़ियों को जरूरी खेल उपकरण भी उपलब्ध कराएगा। मंजूरी मिलने के बाद इन नर्सरियों को तैयार किया जाएगा और कोचों की नियुक्ति की जाएगी। इस पहल से ग्रासरूट स्तर पर नई खेल प्रतिभाएं उभरने की उम्मीद है, जिससे पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकेंगे। {जगराओं: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माणुके (6 एकड़) में कबड्डी, स्पोर्ट्स स्टेडियम कोंके कलां (4 एकड़) में एथलेटिक, स्पोर्ट्स स्टेडियम कमालपुरा (6 एकड़) एथलेटिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस जगराओं (4 एकड़) बास्केटबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल मलसिंह बाजा (6 एकड़) फुटबॉल, स्पोर्ट्स स्टेडियम सोहियां (पंचायती जमीन, 2.66 एकड़) खो-खो, गवर्नमेंट सीसे स्कूल हठूर (पंचायती जमीन, 4.5 एकड़) हॉकी, स्पोर्ट्स ग्राउंड शेरपुर (पंचायत जमीन, 2 एकड़) रेस्लिंग, वाटर स्पोर्ट्स क्लब अखरा (इरिगेशन डिपार्टमेंट) रोइंग, गवर्नमेंट सीसे स्कूल गालिब कलां (3 एकड़) वॉलीबॉल, भामिपुरा में एथलेटिक और चकर गांव में बॉक्सिंग। {गिल: जत्थेदार संतोक सिंह स्टेडियम गांव दुले (पंचायती, 5 एकड़) एथलेटिक, ग्रेवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम किला रायपुर (पत्ती सुहाविया, 7 एकड़) हॉकी, स्पोर्ट्स स्टेडियम मेहमा सिंह वाला (पंचायती, 4 एकड़) फुटबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्मार्ट स्कूल (पंचायती, 4 एकड़) जूडो, गवर्नमेंट सीसे स्कूल धांधरा (पंचायती, 4 एकड़) एथलेटिक, स्पोर्ट्स स्टेडियम बुटाहारी (पंचायती, 3 एकड़) फुटबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल उमैदपुर टिब्बा (4 एकड़) वॉलीबॉल, स्पोर्ट्स स्टेडियम कालख (पंचायती, 4 एकड़) कबड्डी नेशनल स्टाइल, स्पोर्ट्स ग्राउंड जस्सोवाल सुदन (पंचायत, 3 एकड़) फुटबाल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल किला रायपुर (4 एकड़) हैंडबॉल, जरखड़ स्टेडियम में हॉकी मुकाबले। {खन्ना: श्री गुरु गोबिंद सिंह सीसे स्कूल दाना मंडी खन्ना (एसजीपी, 5 एकड़) एथलेटिक, प्ले ग्राउंड घुंगराली राजपुतां (पंचायती, 4 एकड़) फुटबॉल, प्ले ग्राउंड नसराली (पंचायती, 4 एकड़) वालीबॉल, नरेश चंदर स्टेडियम खन्ना (एएस मैनेजमेंट, 6 एकड़) एथलेटिक, एएस कॉलेज (एएस मैनेजमेंट, 5 एकड़) एथलेटिक, शहीद करनैल सिंह स्टेडियम इसड़ू (पंचायती, 5.5 एकड़) फुटबॉल, स्कूल ऑफ एमिनेंस गर्ल्स खन्ना (2 एकड़) फेंसिंग, गवर्नमेंट सीसे स्कूल राजेवाल (5 एकड़) वेटलिफ्टिंग, गवर्नमेंट स्कूल मानक माजरा (5 एकड़) वेटलिफ्टिंग, स्पोर्ट्स ग्राउंड गांव मलकपुर (पंचायती, 1 एकड़) रेसलिंग। {दाखा: स्पोर्ट्स स्टेडियम मोही (पंचायती, 5 एकड़) एथलेटिक, खालसा कॉलेज फॉर वुमन (5 एकड़) हॉकी, प्ले ग्राउंड सिधवां बेट (पंचायती, 4 एकड़) खो-खो, प्ले ग्राउंड खंडूर (पंचायती, 5 एकड़) हैंडबाल, स्पोर्ट्स स्टेडियम भनोर (5 एकड़) एथलेटिक, स्पोर्ट्स स्टेडियम बद्दोवाल (4 एकड़) हैंडबाल, स्पोर्ट्स स्टेडियम फलेवाल (4 एकड़) फुटबॉल, श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पमाल (2 एकड़) खो-खो, गवर्नमेंट सीसे स्कूल साहोली (3 एकड़) वॉलीबॉल, प्ले ग्राउंड ढेपी (4 एकड़) बास्केटबॉल, गुज्जरवाल में फुटबॉल व चचराड़ी में हाकी। {रायकोट: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम रायकोट (एमसी, 5 एकड़) एथलेटिक, जीएचजी खालसा कॉलेज सुधार (कालेज मैनेजमेंट, 10 एकड़) आर्चरी, प्ले ग्राउंड अबुवाल (3 एकड़) फुटबॉल, जरनैल शाम सिंह यादगारी स्टेडियम रोमी (4 एकड़) हॉकी, गवर्नमेंट सीसे स्कूल भैणी बारिंगा (3 एकड़) नेटबॉल, गवर्नमेंट हाई स्कूल ऐतियाणा (4 एकड़) हॉकी, स्पोर्ट्स ग्राउंड रत्तोवाल (2 एकड़) कबड्डी नेशनल स्टाइल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल तलवंडी राय (4 एकड़) फुटबॉल, भगवान महावीर सीसे स्कूल रायकोट (2 एकड़) नेटबॉल, गवर्नमेंट स्कूल पक्खोवाल (5 एकड़) एथलेटिक, निहंग सिंह स्टेडियम सुधार में हॉकी। लुधियाना वेस्ट: गवर्नमेंट स्कूल पीएयू (3.5 एकड़) वॉलीबॉल, मल्टीपर्पस हाल गुरु नानक स्टेडियम (1 एकड़) लॉन टेनिस, एससीडी कॉलेज फार ब्वायज में लॉन टेनिस और हैंडबाल, रखबाग एमसीएल पूल (1 एकड़) स्विमिंग, स्कूल ऑफ एमिनेंस जवाहर नगर (एमसीएल, 1 एकड़) खो-खो, गवर्नमेंट सीसे स्कूल सराभा नगर (2 एकड़) लॉन टेनिस, गवर्नमेंट इंस्टीच्यूटी ऑफ टेक्सटाइल केमिस्ट्री एंड निटिंग टेक्नालॉजी रिषी नगर (3 एकड़) एथलेटिक, रखबाग सेवा कांप्लेक्स (एमसीएल) टेबल टेनिस, गवर्नमेंट हाई स्कूल जवद्दी में किक बॉक्सिंग और शास्त्री हाल में बैडमिंटन, शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में जिमनास्टिक, पीएयू में साइकिलिंग। {साहनेवाल: गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल ढेरी (1 एकड़) कबड्डी नेशनल स्टाइल, भंदल स्पोर्ट्स स्टेडियम कनेच (पंचायती, 1.5 एकड़) फुटबॉल, कर्मजीत सिंह स्टेडियम कुलियावाल (पंचायती, 1.5 एकड़) वॉलीबॉल, स्पोर्ट्स स्टेडियम बुढेवाल (पंचायती, 4 एकड़) बास्केटबॉल, गवर्नमेंट हाई स्कूल जोनेवाल (1.5 एकड़) हैंडबाल, प्ले ग्राउंड मिआनी (2.25 एकड़) कबड्डी, प्ले ग्राउंड सीराह (3 एकड़) फुटबॉल, प्ले ग्राउंड चौंता (3 एकड़) एथलेटिक, प्ले ग्राउंड खवाजके (1 एकड़) एथलेटिक, गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल कटानी कलां (2 एकड़) हैंडबॉल और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मुंडियां कलां में वेटलिफ्टिंग। {पायल: यूथ स्पोर्ट्स क्लब दाउ माजरा (पंचायती, 4 एकड़) फुटबॉल, शहीद उधम सिंह सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम माजरा (4 एकड़) एथलेटिक, शहीद निछत्तर सिंह स्टेडियम मकसुद्रा (4 एकड़) वॉलीबॉल, शहीद भगत सिंह स्टेडियम करोंदिया (2.25 एकड़) कबड्डी, पंचायती राज स्पोर्ट्स क्लब चीमा (2.5 एकड़) खो-खो, स्कूल आफ एमिनेंस दोराहा (2 एकड़) वेटलिफ्टिंग, प्ले ग्राउंड गलोती (4 एकड़) एथलेटिक, यूथ स्पोर्ट्स क्लब पायल (2 एकड़) फुटबॉल और सियार गवर्नमेंट स्कूल में एथलेटिक। आत्म नगर: आत्म पब्लिक स्कूल आत्म नगर (स्कूल मैनेजमेंट, 6 एकड़) बैडमिंटन, गवर्नमेंट स्कूल झुलेवाला, मॉडल टाउन (2 एकड़) वेटलिफ्टिंग, गवर्नमेंट मिडल स्कूल दुगरी में जूडो। समराला: स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम कोटाला (3 एकड़) फुटबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल मानकी (3 एकड़) एथलेटिक, गवर्नमेंट हाई स्कूल मुस्काबाद (2 एकड़) रेस्लिंग, गवर्नमेंट हाई स्कूल ओटाला (1.5 एकड़) फेंसिंग, गवर्नमेंट सीसे स्कूल घुंगराली सिखा (1 एकड़) कबड्डी नेशनल स्टाइल, किंडरगार्टन स्कूल समराला (स्कूल मैनेजमेंट, 3 एकड़) हैंडबाल, गवर्नमेंट हाई स्कूल कोट गंगु राय (1 एकड़) वॉलीबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल रुपालो में आर्चरी, गवर्नमेंट स्कूल राजेवाल कुलेवाल में रेसलिंग, गवर्नमेंट स्कूल हमूवाल बेट (5 एकड़) एथलेटिक, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम माछीवाड़ा में एथलेटिक, बाबा सिद्ध जी मान स्पोर्ट्स स्टेडियम सलोधी में बास्केटबॉल। लुधियाना नार्थ: दाना मंडी फुटबॉल मैदान जालंधर बाइपास (1.5 एकड़) फुटबॉल, गवर्नमेंट हाई स्कूल खड्डेवाला नानक नगर सलेम टाबरी (1 एकड़) वॉलीबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल मल्टीपर्पस (1 एकड़) बास्केटबॉल, गवर्नमेंट हाई स्कूल कामरां रोड में टेबल टेनिस। लुधियाना सेंट्रल: इंडोर हाल मिनी रोजगार्डन किदवई नगर में बैडमिंटन, स्पोर्ट्स चिल्ड्रन पार्क बैक साइट सिविल अस्पताल (एमसी, 1 एकड़) बास्केटबॉल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल बस्ती जोधेवाल में कराटे।


