हल्की धूप के बावजूद शीतलहर से राहत नहीं, आज धुंध का ऑरेंज अलर्ट

अमृतसर | बुधवार को दोपहर 2 बजे हल्की धूप निकली मगर शीतलहर से खास राहत नहीं मिली। बुधवार को दिन का पारा आंशिक बढ़ौतरी के साथ 8.8 और रात का पारा 4.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने वीरवार को भी घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह-शाम धुंध के बाद दिन में बादल छाए रहने के आसार हैं। 16,17 और 18 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *