हल्क इलेवन ने जीता एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन 6:फाइनल में सम्राट इलेवन ने 103 का टारगेट दिया; पांच ओवर में ही कर ली जीती टीम

अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित छठवें एडवोकेट प्रीमियर लीग(APL) का समापन रविवार को फाइनल मैच के साथ हुआ। हल्क इलेवन ने खिताबी मुकाबला जीता। जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर विजेताओं को ट्राफी और इनामी रकम प्रदान की। एडवोकेट प्रीमियर लीग के छठवें संस्करण में वकीलों की 12 टीमों ने भाग लिया था। इसमें पहली बार आरोन, चांचौड़ा और राघौगढ़ न्यायालय के वकीलों की टीमें भी शामिल हुईं। रविवार सुबह न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के बीच एक मैत्री मैच भी खेला गया, जिसमें जजों की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं महिला वकीलों के बीच भी एक मैच कराया गया। शनिवार को आयोजित सेमीफाइनल मुकाबलों को जीतकर हल्क इलेवन और सम्राट इलेवन फाइनल में पहुंची थी। रविवार को दोनों के बीच फाइनल मैच खेला गया। सम्राट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में आठ विकेट खो कर 102 रन बनाए। इनका पीछा करते हुए हल्क इलेवन ने महज छह ओवर में तीन विकेट खो कर लक्ष्य हासिल किया। हल्क इलेवन की ओर से कपिल ने 37 और ऋत्विक ने 36 रन बनाए। कार्यक्रम में अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं SAF कमांडेंट IPS विकास पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार नगद इनाम दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *