राजनांदगांव| शिवनाथ वार्ड नं.51 हल्दी में मड़ई मेला का आयोजन 23 जनवरी को रखा गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रि में छत्तीसगढ़ी खोड़वा कुबरा नाच पार्टी ग्राम सुवरबोड़ बालोद वाले का कार्यक्रम रखा गया। उक्त जानकारी देते हुए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष पुनू राम साहू, चन्द्रकृत साहू, तेनसिंह साहू व सतानंद साहू ने अंचल के व्यापारियों एवं जन मानस को अधिक से अधिक संख्या में आने कहा है।


