हवा में 100% नमी से गलन:अब बीमार कर रही सर्दी; SMS अस्पताल में ओपीडी 10 हजार पार

कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। लगातार तीसरे दिन राजधानी में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया और विजिबिलिटी शून्य रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लगातार घने कोहरे के चलते हवा में 100 फीसदी नमी रहने से गलन बढ़ गई है। राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे बना हुआ है और बुधवार को 17.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बीती रात न्यूनतम तापमान भी हल्की गिरावट होने के साथ 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। लगातार कड़ाके की सर्दी के चलते अब अस्पतालों में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अकेले एसएमएस अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या 10 हजार पार कर गई है। 1 जनवरी तक रोजाना 5 हजार के आसपास मरीज आ रहे थे। 1 से 6 जनवरी तक 43 हजार मरीज दिखाने पहुंचे। इनमें 50 फीसदी मौसमी बीमारी से पीड़ित रहे। 5 जनवरी को सबसे ज्यादा 10,878 मरीज अस्पताल दिखाने पहुंचे। सुबह 100% नमी, शाम को 63 फीसदी मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे से वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा है। सुबह 8:30 बजे तक नमी का लेवल 100 फीसदी है। शाम को नमी 63 फीसदी रही। राजधानी में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। एयरपोर्ट पर साढ़े छह घंटे तक विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर रही। आगे क्या: राजधानी में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा। सुबह घना कोहरा पड़ेगा। दो-तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ ही शीतलहर चलने का अलर्ट है। SMS में मरीज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *