भास्कर न्यूज़|चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाम में बोल्डर लोड हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चालक महिला के पति गंभीर रुप से घायल हो गए। महिला की पहचान सफिदन खातुन उम्र 50 वर्ष व घायल की पहचान अनवर मिया उम्र 55 वर्ष ग्राम धनवार करियातपूर थाना बरही जिला हजारीबाग के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार पति-पत्नी भटबिगहा अपने परिजन के घर मैयत में आए थे। मैयत से वापस अपने घर जाने के दौरान विष्णु खटोल माईंस के समीप पीछे से आ रहे हैं एक बोल्डर लोड हाईवा ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे महिला का घटनास्थल पर मौत हो गई एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों व पुलिस के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ढाब थाम रोड को करीब आधा घंटा जाम कर हाईवा पकड़ने व चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मौके पर चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवे को जब्त कर लिया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हाईवा करमा से बोल्डर लोड करके थाम क्रेशर जा रहा था। कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक दिन ओवर लोड हाइवा सड़क पर काफी तेजी से चलते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। हाईवा चालक कान में हेडफोन लगाकर चलते हैं। जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मौके पर सीओ अशोक कुमार भारती, मायका अंचल निरीक्षक सुजीत कुमार , चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार, तिलैया डैम ओपी प्रभारी नवीन कुमार सुमेत कई पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों वह परिजनों को मुआवजा दिलाने के आश्वासन दिए। कोडरमा|तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के पास सोमवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 12 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी और 28 वर्षीय अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। लक्ष्मी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार झरखी बिशुनपुर के 10 लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान महतो अहरा के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


