हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत:एक बाइक सवार घायल, नरसिंहपुर में कटिंग कराकर वापस घर लौट रहे थे

नरसिंहपुर के चीचली थाना क्षेत्र के ग्राम बारहा बड़ा में रेत से भरे एक हाइवा (एमपी 15 एचए 1607) ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर की है। कटिंग कराकर वापस लौट रहे थे बाइक सवार युवक हादसे में नर्मदा प्रसाद नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार नवल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, मृतक नर्मदा प्रसाद कटिंग कराकर अपने घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। हाइवा ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार सूचना मिलने पर चीचली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला जांच में लिया है। फरार चालक की तलाश कर रही है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज की सलाह दी गई है। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ओवरलोड और अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी उठाई। उन्होंने प्रशासन से ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। फिलहाल, मृतक नर्मदा प्रसाद का शव गाडरवारा सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मृतक के परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *