हाइवा ने BSP कर्मी को कुचला…काटना पड़ा पैर:भिलाई में आईसीयू में चल रहा इलाज, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

भिलाई पावर हाउस में मंगलवार सुबह सेक्टर 1 से नंदिनी की तरफ जा रहा रेत से भरा हाइवा एक लोहे के पोल से टकरा गया। इसके पहले हाइवा चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार बीएसपी कर्मी रामफल पूर्णा का पैर कुचल गया। इसके चलते उसका पैर काटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रेत से भरा एक हाइवा सेक्टर 1 से पावर हाउस की तरफ फ्लाई ओवर से होते हुए आ रहा था। ड्राइवर हाइवा को इतना तेजी से चला रहा था कि उसने ब्रिज के ऊपर एक बाइक सवार को टक्कर मारी। पकड़े जाने के डर से वो तेजी से वहां से भागने लगा। इससे जैसे ही ब्रिज खत्म हुआ वो उसके लोहे के एक पोल से जा टकराया। इसमें हाइवा चालक का कमर से नीचे का हिस्से सीट और स्टेयरिंग के बीच में फंस गया। वहीं परिचालक भी अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद हाइवा चालक को बाहर निकाला गया। हाइवा चालक की पहचान विरेंद्र साहू (35 साल) के रूप में हुई। वो किलेपार बालोद का रहने वाला है। उसे दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। तीन घंटे तक फंसे रहने से उसका पैर काम नहीं कर रहा है। उसका इलाज चल रहा है। बीएसपी कर्मी का पैर काटना पड़ा हाइवा चालक इतनी तेजी से गाड़ी चला रहा था कि हादसे से कुछ मिनट पहले उसने एक बाइक सवार बीएसपी कर्मी रामफल पुरना को अपनी चपेट में ले लिया। 55 वर्षीय पुरना के पैर के ऊपर से हाइवा गुजर जाने से उसका पूरा पैर कुचल गया। उसे तुरंत सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कहा कि जिस तरह से पैर कुचला है, ब्लीडिंग रोकने के लिए उसका पैर काटना जरूरी है। परिजनों की सलाह के बाद डॉक्टरों ने उसके पैर का ऑपरेशन किया और पैर को घुटने के ऊपर से काट दिया। इसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। स्टील नगर कैंप 1 से ड्यूटी जा रहा था बीएसपी कर्मी रामफल पुरना भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवर में काम करता था। वह स्टील नगर कैंप 1 में रहता है। प्लांट से जनरल शिफ्ट खत्म होने के बाद सुबह वो अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वो जैसे ही टाउनशिप और पावर हाउस को जोड़ने फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ा हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *