हाइवा बेचने के नाम पर 4.51 लाख की धोखाधड़ी

रांची | हाईवा बेचने के नाम पर 4.51 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला तुपुदाना ओपी में दर्ज हुआ है। तुपुदाना के रहने वाले संतोष कुमार सिंह ने रामगढ़ निवासी राजेश कुमार साव व अनिल कुमार साव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि राजेश साव ने उनसे अपना हाईवा बेचने का सौदा किया। 19.51 लाख रुपए में हाईवा बेचने का सौदा तय हुआ। संतोष कुमार सिंह ने हाईवा खरीदने के लिए उन्हें 4.51 लाख रुपए बयाना भी दे दिया। आरोप है कि जब गाड़ी ट्रांसफर करने की बात हुई, तब राजेश साव टाल मटोल करने लगे। संतोष ने अपने पैसे मांगे तो धमकी दी कि जान से मार देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *