हाइवा में गिट्‌टी के नीचे लदा था अंग्रेजी शराब:पुलिस को देख भागने के दौरान खाई में पलटा, हुआ खुलासा, बिहार ले जाने की थी तैयारी

शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग हर दिन नए-नए तरकीब अपनाकर शराब की खेप को बिहार पहुंचाने में जुटे रहते हैं। ऐसे ही एक नए तरकीब का खुलासा तब हुआ जब गिट्‌टी लोड हाइवा सड़क पर पलट गया। तस्कर गिट्‌टी के नीचे शराब रखे हुए थे और उसके ऊपर से गिट्‌टी लोड कर दिया था। घटना की जानकारी देते हुए ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि बीती रात थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। सूचना मिली थी कि एक डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब को छिपा कर सतगावां की ओर ले जाया जा रहा है। फिर बिहार ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच एक हाईवा (जे एच 05 सी जे 5456) उस ओर आ रही थी। जिसे हमने रुकने का इशारा किया। लेकिन उक्त हाईवा का चालक हमें चकमा देकर भागने लगा। जिसका हमने पीछा करना शुरू किया। उक्त हाईवा थोड़ी ही दूर आगे गया और घाटी स्थित एक तीखे मोड़ पर जाकर हाइवा पलट गया। ट्रक के पलटते ही सारा खुलासा हो गया। हाइवा चालक हुआ फरार उन्होंने बताया कि बेकाबू हाइवा के पलटते ही जब तक पुलिस वहां पहुंचती चालक अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। इधर पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेते हुए उसमें अवैध रूप से लोड अंग्रेजी शराब को जब्त कर थाने ले आई। उन्होंने बताया कि उक्त हाईवा से लगभग 100 पेटी अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं, जिसकी फिलहाल गिनती की जा रही है। उसका अनुमानित कीमत आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाईवा के नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इधर पुलिस द्वारा क्रेन मंगवा कर दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को घाटी से बाहर निकाली। ——————————– इसे भी पढ़ें…. झारखंड के रास्ते चलने वाली 14 ट्रेनें कल रहेंगी रद्द:आद्रा मंडल में चल रहा डेवलपमेंट वर्क, कई ट्रेनों का समय परिवर्तन, रूट भी बदला गया दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले आद्रा मंडल में डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इस वजह से झारखंड के रास्ते चलने वाली ट्रेनों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 25 मई तक जारी रहेगी। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है। कुछ के रूट में परिवर्तन किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक झारखंड से होकर चलने वाली 14 ट्रेनें ऐसी हैं तो 25 मई तक रद्द रहेगी। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *