विदिशा| विदिशा में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो और लोकार्पण कार्यक्रम है। इस मौके पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आनंद प्रताप सिंह ने कहा, हम मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत करते हैं। लेकिन प्रशासन से मांग है कि कार्यक्रम स्थल पर हाईवे निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा, निर्माण में मिट्टी का उपयोग हो रहा है। इससे सड़क की मजबूती पर असर पड़ेगा।


