हाइवे निर्माण प्रस्ताव को मिली स्वीकृति:170 करोड़ रुपए लागत से बनेगा नवीन हाइवे; धौलपुर-जयपुर के बीच बचेगा एक घंटे का समय

मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 को राष्ट्रीय राजमार्ग 123 से जोड़ते हुए पहरसर मोड वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच हाइवे निर्माण की घोषणा के बाद अब विभाग की ओर से करीब 170 करोड़ की स्वीकृति जारी होने पर पीडब्ल्यूडी ने भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरु कर दी। भूमि अवाप्ति के बाद हाइवे निर्माण होने पर धौलपुर से जयपुर के बीच करीब एक घण्टे दूरी का सफर कम होगा। दूसरी ओर पहरसर मोड वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच स्थित करीब 30 गांवों का दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ाव भी होगा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 में एनएच 21 से उच्चैन के बीच करीब 105 करोड़ की लागत से 16 किमी के स्टेट हाइवे निर्माण की घोषणा की गई। बाद में पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्वे करते हुए करीब 170.41 करोड़ की लागत की डीपीआर बनाते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी गई। जिस पर 9 जुलाई 2025 में पहरसर मोड वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच सड़क निर्माण को लेकर 170 करोड़ की स्वीकृति जारी होने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से 22 अगस्त 2025 को भूमि अवाप्ति प्रक्रिया के आदेश जारी हुए। आदेश जारी होने पर संबधित फर्म ने तीन अलग-अलग प्रस्ताव तैयार कराते हुए पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट सौपी। बाद में 28 अक्टूबर को 28 किलोमीटर तक हाइवे निर्माण प्रस्ताव पर स्वीकृति जारी की गई। पींगोरा रेलवे स्टेशन पर ​होगा आरओबी का निर्माण जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर स्थित पहरसर मोड से वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच प्रस्तावित 20 किमी की सड़क का निर्माण होगा। हाइवे के बीच पींगोरा स्टेशन पर आरओबी का निर्माण होगा। जबकि, शाहपुर, लखनपुर, लखनपुर, टोहिला, अटारी, बछामदी, पींगोरा, अंधियारी, उच्चैन, पिचूना, मदियापुरा व सैदपुरा में इलाईनमेंट व बाईपास का निर्माण होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आवागमन में सुविधा होने की उम्मीद रहेगी। हाइवे से जुड़ाव होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी आवागमन की सुविधा गौरतलब है कि, पहरसर मोड वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच हाइवे निर्माण होने से धौलपुर-जयपुर के बीच करीब एक घण्टे की दूरी कम होगी। वहीं, पहरसर मोड वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच स्थित करीब 30 गांवों का आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 21) व भरतपुर-धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 123) से सीधा जुड़ाव होगा। हाइवे निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की सुविधा के साथ ही विकास कार्यों की रफ्तार बढऩे की उम्मीद है। इतना ही नहीं, नदबई रूपवास, उच्चैन के बीच हाइवे निर्माण होने के बाद भविष्य में यह हाइवे पूरी तरह से नदबई विधानसभा क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी साबित होगा। इससे यहां पर्यटन के साथ साथ विकास के भी नाए आयाम स्थापित होंगे। “पहरसर मोड वाया उच्चैन से गहनौली मोड के बीच हाइवे निर्माण को लेकर भूमि अवाप्ति 4(1) कार्रवाई का गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया। भूमि अवाप्ति प्रक्रियाधीन है। निर्धारित समयावधि में भूमि अवाप्ति प्रक्रिया कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”
– धीरज सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी नदबई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *