हाइवे पर बस ने आगे चल रही बाइक को मारी टक्कर मामा उछलकर दूर गिरा, भांजे पर टायर चढ़ने से मौत

भास्कर न्यूज| बाड़मेर कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 68 पर गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार मामा-भांजा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा घायल हो गया। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। धोरीमन्ना निवासी हेमाराम अपने मामा चंपालाल के साथ बाइक पर सवार होकर आधार कार्ड अपडेट करवाने जा रहे थे। इसी दौरान सिणधरी सर्किल के पास पीछे से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे चल रहे थे, तभी बस ने उन्हें टक्कर मारी। इस टक्कर के कारण चंपालाल उछलकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए, जबकि हेमाराम बस के टायर की चपेट में आ गया। लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हेमाराम को मृत घोषित कर दिया। धोरीमन्ना के केकड़ गांव निवासी हेमाराम (23) पुत्र उदाराम का फोटो स्टूडियो है। उसे अपने आधार कार्ड में सुधार करवाना था, इसके लिए वह बुधवार रात बाड़मेर शहर आया था। वह सिणधरी सर्किल स्थित अपने मामा चंपालाल के कमरे पर रुका। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर ई-मित्र केंद्र जा रहे थे। सिणधरी सर्किल से निकलते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मामा-भांजा सड़क के किनारे अपनी साइड में चल रहे थे, तभी पीछे से आई बस ने उन्हें साइड से चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही चंपालाल उछलकर सड़क के दूसरी ओर गिरा, लेकिन हेमाराम बस के टायरों के नीचे आ गया। बस उसे कुचलते हुए निकल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *