पाली में हाइवे पर पणिहारी के निकट एक मिनी ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे सड़क पर लकड़ियां ही लकड़ियां बिखर गई। जिससे ट्राफिक जाम जो गया। हादसे में मिनी ट्रक में सवार तीन जने चोटिल हो गए। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे गौ भक्त व कामधेनु सेना के कार्यकारी अध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया कि मिनी ट्रक सोजत के रेंदड़ी से लकड़ियां भरकर पाली के मंडिया रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और मिनी ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि उसमें सवार तीनों युवकों को हादसे में ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी। घटना के बाद उधर से गुजर रहे कई वाहन चालक रुके और मिनी ट्रक से तीनों युवकों को निकलने में मदद की। घटना के चलते हाइवे पर जाम लग गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से मिनी ट्रक को सड़क किनारे करवाकर यातायात बहाल किया।


