हिमाचल की राजधानी में पुलिस कॉस्टेबल द्वारा एक एडवोकेट की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट ने वकील आज अपना काम छोड़कर छोटा शिमला पुलिस थाने के घेराव को पहुंचे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने छोटा शिमला पुलिस थाना के बाहर चक्का जाम कर दिया है। इसके बाद SP और APS शिमला भी मौके पर पहुंच गए है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एडवोकेट भी बीच सड़क पर धरना दे रहे है। इससे यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। आमजन इससे परेशान है। हाईकोर्ट से छोटा शिमला तक निकाली आक्रोश रैली इससे पहले बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में जनरल हाउस बुलाया। इसमें थाने का घेराव करने और वकील पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई। इसे देखते हुए एडवोकेट ने हाईकोर्ट से छोटा शिमला थाना तक आक्रोश रैली निकाली। शिमला में कॉन्स्टेबल ने कॉलर से पकड़कर की थी पिटाई बता दें कि बीते सप्ताह शिमला के नवबहार चौक पर पुलिस के एक कॉस्टेबल और एडवोकेट के बीच बहस हो गई थी। पुलिस जवान ने एडवोकेट को कॉलर से पकड़ा और उसे दो से तीन थप्पड़ भी मारे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। इस पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर की है। कॉन्स्टेबल का पक्ष कॉन्स्टेबल रमन ठाकुर का कहना है कि वे जाखू लिंक रोड पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे एक हुंडई क्रेटा कार (नंबर T0225HP518020) ने ओवरटेक किया। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया। चालक ने कार सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। बहस के बाद चालक ने उनके साथ मारपीट की और उनकी वर्दी के दो बटन तोड़ दिए। एडवोकेट प्रणव शर्मा ने कहा, वह संजौली से छोटा शिमला जा रहा था। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने उनकी कार रोककर दुर्व्यवहार किया। जाम से लोग परेशान वहीं छोटा शिमला पुलिस थाना के बाहर एडवोकेट के प्रदर्शन के बाद लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस थाना के बाहर वकील पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और दोषी कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और सीनियर पुलिस ऑफिसर को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं।


