जोधपुर के कुड़ी हमीर भगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह के वकील के साथ में हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग देने को लेकर निर्देश दिए थे। उसी की पालना में जोधपुर में शनिवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में कमिश्नरेट के थाना अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित पुलिस के जवान मौजूद है। यहां पर ब्रह्माकुमारी संस्थान से आई महिलाओं ने उन्हें सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी। जिसमें उन्हें बताया कि किस प्रकार से गुस्से पर काबू रखें। किस प्रकार से आमजन के साथ व्यवहार रखें। इसी को लेकर जानकारी दी गई। संयम बनाए रखें इससे पूर्व अपने संबोधन में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कई बार ड्यूटी के समय प्रेशर रहता है लेकिन उस समय संयम बनाए रखें, अपना धैर्य नहीं खोए और गुस्से पर काबू रखें। सभी के साथ शांति से पेश आए। खास तौर पर जोधपुर प्रेम और अपनायत की धरती है। यहां की मीठी बोली यहां की पहचान है इसलिए इस अपनायत को बनाए रखें। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के साथ डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल, डीसीपी ईस्ट PD नित्या, मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित, मनोचिकित्सक जीडी कुलवाल सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान की महिला वक्ता मौजूद रही।


