हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में लगी आग:खेत में कचरा जलाते समय गिरी चिंगारी से भड़की आग, यातायात आधा घंटा बधित रहा

जिले के शहर से सटे नेशनल हाईवे 62 पर रविवार शाम को सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में आग लग गई। घटना शहर से करीब चार किलोमीटर दूर रजवाड़ा पैलेस के पास हुई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया। जानकारी के अनुसार पास ही खेत में किसान गेहूं की कटाई के बाद बचे कचरे को जला रहा था। तेज हवा के चलते आग की चिंगारी उड़ी और ट्रैक्टर पर जा गिरी। कुछ ही पलों में ट्रैक्टर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग के चलते हाईवे पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *