हाईवे पर धुंध छाई, जीरो विजिबिलिटी होने से बाजारों में दुकानें लेट खुल रहीं

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में पूरी रात शीत लहर का प्रभाव रहा। इसी कारण घनी धुंध पड़ी। रात 10 बजे ही दोआबा चौक से लेकर पठानकोट बायपास चौक तथा डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से लेकर सतगुरु कबीर महाराज चौक तक जीरो विजिबिलिटी बन गई थी। इसके बाद पूरी रात शहर के तमाम इलाके घनी धुंध में घिर गए। जालंधर सिटी में से गुजरते तमाम नेशनल हाईवे तड़के 5 से लेकर सुबह 8 बजे तक मुख्य तौर पर जीरो विजिबिलिटी में दिखे जब लोग कामकाज के मकसद से सर्वाधिक सफर करते हैं। इसके अलावा कई इलाकों में दोपहर 11 बजे तक धुंध के कारण ट्रैफिक में चुनौती रही है। सर्दियों का असर शहरवासियों की दिनचर्या पर भी दिखा। बाजार सुबह 9 की बजाय 10 बजे खुले। शीत लहर चलने के कारण दोपहर के समय रोड्स खाली नजर आई। लोग घर या दफ्तर के अंदर रहकर काम करने को तरजीह दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *