बाड़मेर में नेशनल हाईवे पर अचानक मवेशी आ जाने से अल्टो कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे बच्चे, महिला समेत 7 जने घायल थे। इसमें एक महिला गंभीर घायल हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके भाचभर थाने का इलाके शाम करीब 6 बजे की है। हादसे के बाद बच्चे समेत सभी कार से निकलकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे एनएच 25ई से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू करवाया। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार एक बच्चा समेत 8 जने बाड़मेर शहर से अपने गांव की तरफ नेशनल हाईवे से जा रहे थे। भाचभर (रामसर) गांव के पास गोलाई में अचानक मवेशी आ जाने से कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे उसमें सवार समदा (60) पत्नी जयराम, भंवराराम (35) पुत्र जयराम, उसकी पत्नी पालू (35), गेनाराम (45) पुत्र चतुरराम सभी निवासी डबे का पार, बीरबलराम (65) पुत्र सुमारराम और उसका बेटा गुलाबाराम (19), मदन (5) और उसकी पत्नी कमली (55) सभी निवासी पादरिया घायल हो गए। हादसे में कमली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। रामसर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रामसर थानाधिकारी पदमाराम ने बताया- एक ही परिवार के सभी लोग अपने गांव की तरफ आ रहे थे। तभी हादसा हुआ है। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया गया है।


