हाईवे पर 128 किमी/घंटा की रफ्तार में बाइक से स्टंट:रीवा में युवक ने एंबुलेंस के बगल में बनाया VIDEO; पुलिस को बोला- फील माई रील

रीवा में हाईवे पर एक स्टंटबाज द्वारा मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस के साथ खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। सचिन नाम के एक युवक ने तेज रफ्तार हैवी बाइक पर खड़े होकर एम्बुलेंस के ठीक बगल में, आगे और पीछे बार-बार स्टंट किए। इससे न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं, बल्कि एम्बुलेंस के भीतर मौजूद मरीज की जान भी जोखिम में पड़ गई। वायरल रील में साफ दिख रहा है कि युवक हाईवे पर तेज गति से चल रही एम्बुलेंस के आसपास जानलेवा करतब कर रहा है। एम्बुलेंस की आवाज और इमरजेंसी की परवाह किए बिना वह बाइक पर खड़े होकर संतुलन बिगाड़ने वाले स्टंट करता रहा। यह सब उसने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
128 की स्पीड, पुलिस को दी खुली चुनौती स्टंटबाज की रील्स में एक वीडियो में बाइक की स्पीड 128 किमी प्रति घंटा तक दिखाई गई है। पिछले 1, 2 और 3 दिनों में अपलोड की गई रील्स में वह फिर हाईवे पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिख रहा है, जबकि आसपास सामान्य वाहन और लोग गुजरते रहे। एक रील में उसने पुलिस को टैग करते हुए लिखा “पुलिस, फील माई रील”, जिसे खुली चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। मोहनिया टनल में भी किया था स्टंट यही युवक कुछ दिन पहले प्रदेश की सबसे लंबी मोहनिया टनल में भी खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आया था। उस वक्त पुलिस और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की बात कही थी। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *