हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त अधिकारियों को सीजे सिन्हा ने किया सम्मानित

बिलासपुर| हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने एडिशनल रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत सुनील कुमार चौहान और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव को उनके स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी इस माह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, लेकिन शीतकालीन अवकाश के कारण उन्हें पूर्व में ही सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त रजिस्ट्रार (कम पीपीएस) एमकेएलएन., सुब्रहमण्यम, प्रोटोकॉल अधिकारी आरएस. नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *