प्रदेश की सबसे सुरक्षित कहीं जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल में एक बार फिर सिम मिलने का मामला सामने आया है। मैन गेट पर सर्च के दौरान जेल प्रहरी के पास से तीन मोबाइल सिम बरामद हुई है। जेल प्रहरी ने अपनी व्हिसिल पर काले कलर की टेप से तीनों सिम छुपा रखी थी। कॉन्स्टेबल ने तलाशी के दौरान जेल प्रहरी को पकड़ लिया। जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार हाई सिक्योरिटी जेल प्रशासन की ओर से एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जेल प्रशासन ने शिकायत देकर बताया कि जेल में लंबे समय से जेल प्रहरी छोटाराम तैनात है। जिसकी वार्ड नंबर तीन में ड्यूटी लगी हुई है। सोमवार शाम जब ड्यूटी पर पहुंचा तो उसकी में गेट पर तलाशी ली गई। गेट पर तैनात कॉन्स्टेबल अमरचंद की ओर से तलाशी ली गई। तलाशी में जेल प्रहरी के व्हिसिल पर ब्लैक कलर की टेप लिपटी हुई थी। चेक करने पर उसमें से तीन मोबाइल से बरामद हुई। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कॉन्स्टेबल की सूचना पर जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ मौके पर पहुंच गए। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस को भी बुलाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जेल प्रहरी छोटाराम को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसमें बताया कि सर्च के दौरान जेल प्रहरी के पास तीन सिम बरामद हुई है। जेल प्रहरी को गिरफ्तार कर 1 दिन के रिमांड पर लिया है। 150 से ज्यादा हार्डकोर अपराधी बंद हाई सिक्योरिटी जेल में वर्तमान में 150 से ज्यादा हार्डकोर अपराधी बंद है। जिसमें लॉरेंस, आनंदपाल और अन्य गैंग के सहयोगी भी बंद है। बता दे की जेल प्रहरी करीब डेढ़ साल से जेल में तैनात है। जिसकी बंदियों के वार्ड में ड्यूटी लगी हुई थी।


