हाई स्कूल फुलचुही के छात्रों ने खेल स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

उदयपुर। विकासखंड उदयपुर के शासकीय हाई स्कूल फुलचुही में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों के लिए इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के खेल खेलवाया गया। ताकि विद्यार्थियों का अध्यापन के साथ खेल का भी विकास हो सके। वार्षिक खेल का शुभारंभ शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामविशाल सिंह व सरपंच भागवत सिंह और प्राचार्य मोहन प्रसाद यादव ने किया। खेल में बालक वर्ग और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग खेल का आयोजन हुआ। ताकि सभी को समान रूप से खेलने का अवसर मिल सके। विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत से खेल खेला, इस दौरान खूब आनंद लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेल में कैरम,चेस ,स्लोगन ,चित्रकला ,जलेबी दौड़, बिस्कुट दौड़, मेंढक दौड़ का आयोजन कराया। आउटडोर खेल में बालिका और बालक वर्ग के लिए क्रिकेट, खो-खो कबड्डी, वॉलीबाल, तवा फेंक ,भाला फेंक आदि का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *