हाऊ शासन हाऊ विकास के अंतर्गत कार्यक्रम

प्रतापगढ़| आशान्वित ब्लॉक प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम पंचायत नालपाड़ा में विशेष अभियान “हाऊ शासन हाऊ विकास” (हमारा विकास-सबके साथ) चलाया गया। ब्लॉक पीपलखूंट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विभागीय रजिस्टरों की जांच की गई। जांच उपरांत संबंधित कार्यकर्ताओं को पोर्टल पर सही डेटा प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों के साथ बाल-विवाह और बाल श्रम के नुकसान के बारे में चर्चा की गई। सीडीपीओ द्वारा महिला स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता के संबंध में भी मार्गदर्शन किया गया। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर अपनी जांच करवाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। मुख्य आयोजन अधिकारी त्रिलोकचंद रैगर, एबी फैलो दीपशिखा उपाध्याय, सीडीपीओ कौशल्या सोलंकी, सचिव रामलाल और सरपंच उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *