हाथियों के झुंड ने फसल को किया बर्बाद, ग्रामीणों में रोष

भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिले के दो अलग अलग इलाके सांकराइल और लोधाशुली इलाके में हाथियों के दल ने उत्पात मचाते हुए फसलों को बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में रोष है। जानकारी हो कि सांकराइल और लोधाशुली गांव जंगल से सटे हुए हैं। दोनों जंगलों में कुछ दिनों से हाथियों का दल डेरा डाले हुये है। भोजन की तलाश में हाथियों का दल जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर गया और उत्पात मचाते हुये खेतों में फसलों को बर्बाद कर दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, फसल बर्बाद हो जाने से ग्रामीणों में रोष देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का लगातार इलाके में प्रवेश कर रहा है और फसलों को बर्बाद कर रहा है। जिससे हमारी आर्थिक कमर टूट रही है। वर्ष भर की मेहनत पर पानी फिर रहा है। वहीं, हाथियों के आने की जानकारी मिलने के बाद वन कर्मी और हुल्ला पार्टी के सदस्य इलाके में पहुंचकर हाथियों को घने जंगल की ओर खदेड़ा। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही दोनो इलाकों से हाथियों को खदेड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *