हाथियों के झुंड ने युवक को कुचलकर मार डाला:मनेंद्रगढ़ में 3 घरों में की तोड़फोड़;तीन दिनों से 12 गजराज का दल कर रहा विचरण

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल आतंक मचा रहा है। झुंड ने तीन घरों में तोड़फोड़ की है, जबकि एक शख्स को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान कछौड़ निवासी धीरज लाल (55) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बारह हाथियों का दल पिछले तीन दिनों से केल्हारी और बिहारपुर वन परिक्षेत्र के बीच विचरण कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग पर मुनादी नहीं कराने का आरोप लगाया है। देखिए पहले ये तस्वीरें… समय पर मुनादी नहीं कराने का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने समय पर न तो सूचना दी और न ही क्षेत्र में मुनादी कराई। अगर समय रहते चेतावनी दी गई होती, तो धीरज लाल की जान बच सकती थी। वहीं अब वन विभाग ने अब लोगों को हाथी विचरण क्षेत्र की ओर जाने से मना कर दिया है। बिहारपुर रेंजर बलराज पैकरा ने बताया कि, हाथियों का दल अब केल्हारी रेंज से महापुर सर्कल जंगल की ओर बढ़ गया है। बिहारपुर वन परिक्षेत्र में अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *