हाथियों ने किसानों की फसलें रौंदी, घर तोड़ा:मरवाही में 12 दिनों से हाथियों का दल सक्रिय; मुआवजे का मिला आश्वासन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले 12 दिनों से हाथियों का एक दल अलग-अलग गांवों के जंगलों में विचरण कर रहा है। मरवाही वन मंडल में हाथियों ने कई ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया है और किसानों की फसलें भी नष्ट कर दी हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है ताकि कोई जनहानि न हो। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कर रहा विभाग वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के मुताबिक, हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग सक्रिय है। विभाग ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित किया है। वन विभाग और पुलिस कर्मी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कर रहे हैं। वे लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। हाथियों पर पत्थरबाजी न करने की अपील हाथी दिवस पर डीएफओ ने ग्रामीणों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि हाथियों पर पत्थरबाजी न करें। हाल ही में ऐसी एक घटना का वीडियो वायरल हुआ था। यह कृत्य दंडनीय अपराध है। हाथी संरक्षित जीव हैं। वन विभाग मानव और हाथियों दोनों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *