गुमला | रायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा के पास पुल से एक महिला रेजिना पन्ना उम्र करीब 60 वर्ष पति स्व. अलकजेन्डर पन्ना पता नवागड़ पतराटोली नीचे गिर गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार महिला पुल पर बैठी थी। अचानक वह पुल के नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही रायडीह थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और अग्रेतर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। बिशुनपुर | थाना क्षेत्र के गाढा केचकी कैसे की गांव में बीती रात हाथियों के एक झुंड ने गांव के रंजीत खेरवार, विनोद असुर, शनिचरिया असुर के घर को तोड़कर घर में रखा गया धान व अन्य अनाज खा गए ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को अचानक जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। घरों को तोड़ने लगा, साथ ही घर में रखा अनाज खा गए। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। इधर सुबह होने पर हाथी जंगल की ओर चले गए हैं। वहीं जिन ग्रामीणों का घर जंगली हाथियों ने तोड़ा है। उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। गुमला | सदर थाना क्षेत्र के चंदाली निवासी 26 वर्षीय सुमंती कुमारी 13 जनवरी को सुबह 10 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसके बाद परिजन अपने सगे संबंधी रिश्तेदार व अन्य स्थानों पर काफी खोज बिन की, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया युवती दिमाग से थोड़ी मंद बुद्धि है वह अपना नाम भी ठीक से नहीं बता पाती है। जानकारी देते हुए समरी मिंज ने बताया मेरे बड़े भाई सुकरा भगत जो हिमाचल प्रदेश में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी सुमंती कुमारी अचानक घर से निकल गई। परिजनों ने गुमला थाना को आवेदन सौंप खोजने की गुहार लगाई है।


