हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत:कसडोस में लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग को कुचला, रेंजर ने की घटना की पुष्टि

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कसडोल स्थित बार अभ्यारण्य के कोठारी परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। 62 वर्षीय मृतक की पहचान सोनाराम बरिहा के रूप में हुई है।यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोठारी रेंज के कक्ष क्रमांक 220 में हुई। जानकारी के मुताबिक, सोनाराम बरिहा अपने पांच अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। अचानक हाथी सामने आ गया, जिसके बाद समूह की अन्य महिला सदस्य वापस लौट आईं और उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान सोनाराम बरिहा का शव घटनास्थल से बरामद किया गया। शव को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। रेंजर ने की घटना की पुष्टि कोठारी रेंजर जीवन लाल साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हाथी के हमले से हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। परिवार को अन्य संभावित सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *