हाथी के हमले में महिला की मौत:जशपुर में मशरूम तोड़ने गई थी, 2 महिला घायल, डीएफओ बोले- मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

जशपुर के बगीचा वन परिक्षेत्र के जुरगुम गांव में मंगलवार सुबह एक हाथी ने मशरूम बीनने गई महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 65 वर्षीय गालो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। जुरगुम गांव की चार महिलाएं सुबह झिक्की जंगल में मशरूम तोड़ने गई थीं। अचानक सामने आए हाथी ने महिलाओं को दौड़ा लिया। गालो बाई पर हाथी ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। राधी बाई एक गड्ढे में छिपकर बच गईं। कमला बाई को हाथी ने सूंड से पकड़ने का प्रयास किया। वह बच गईं, लेकिन घायल हो गईं। सुमित्रा बाई को हल्की चोटें आई है। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव बगीचा रेंज की प्रभारी रेंजर लक्ष्मी कहर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वन विभाग ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीएफओ शशि कुमार के अनुसार, हमला करने वाला हाथी सरगुजा के सीतापुर से बगीचा क्षेत्र में आया है। यह एक लोनर हाथी है। वन विभाग ग्रामीणों को हाथी की गतिविधियों की जानकारी दे रहा है। मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। शेष मुआवजे की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *