हाथी ने बेबी एलिफेंट को पूंछ पकड़कर खींचा VIDEO:रायगढ़ में हाथी ट्रैकर दल के ड्रोन कैमरे में वीडियो कैद; गांवों में कराई गई मुनादी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नर हाथी छोटे शावक का पूंछ पकड़कर खींच रहा है। मानो उसे समझाइश दे रहा हो कि उधर नहीं जाना है। हाथी ट्रैकर ने इस वीडियो को ड्रोन कैमरे में कैद किया है। बताया जा रहा है कि छाल रेंज में 18 हाथी का दल था, जो अब 2 दल में बंट चुका है। इसमें से 8 हाथी का झुंड पुसल्दा के जंगल में विचरण कर रहा है। शुक्रवार की शाम को हाथी ट्रैकर दल की निगरानी कर रहे थे। तभी उन्हें ड्रोन कैमरा में एक नजारा देखने को मिला। हाथी छोटे शावक को पूंछ पकड़कर खींचता नजर आया है। हाथी ट्रैकर्स का कहना है कि इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हाथी अपने शावक को समझाइश दे रहा है कि आगे नहीं जाना है या उनकी मस्ती भी हो सकती है। 102 हाथी कर रहे विचरण विभागीय रिपोर्ट के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 102 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा हाथी धरमजगयढ़ के क्रोंधा क्षेत्र में है। छाल रेंज में भी हाथियों की मौजूदगी है। इसमें नर हाथियों की संख्या 22 है, तो मादा हाथी 48 और शावक 32 हैं। ड्रोन से हाथियों की निगरानी धरमजयगढ़ सब डिवीजन SDO बाल गोविंद साहू ने बताया कि लगातार हाथियों के दल की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। फिलहाल प्रभावित गांव में मुनादी करा दी गई है। ताकि कोई नुकसान न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *