हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव आज से

श्रीगंगानगर| नववर्ष के उपलक्ष्य में सेतिया कॉलोनी गली नंबर 3 स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 1 व 2 जनवरी को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर पुजारी शिवनारायण व लक्ष्मीनारायण मिश्र ने बताया कि गुरुवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ से महोत्सव का आगाज होगा। शुक्रवार सुबह 10:15 बजे गणपति महाराज का दुग्धाभिषेक होगा। शाम 5 बजे से चुन्नू-मुन्नू एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या सजाई जाएगी। उत्सव में शाही ड्राईफ्रूट गाजरपाक, कचौरी और सवामणी का महाभोग लगाया जाएगा। श्री दादाजी व महिला संकीर्तन मंडल की ओर से भजनामृत वर्षा की जाएगी। 35 वर्षों से आस्था का केंद्र रहे आयोजन को लेकर सेवादार तैयारियों में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *