हाथ से उखाड़ी सड़क, निर्माण में भ्रष्टाचारी का आरोप:सीहोर में लोग बोले- डामर की जगह ‘काला तेल’ उपयोग किया; 4 किमी का रोड

सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही एक सड़क में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में डामर की जगह ‘काले तेल’ का उपयोग किया जा रहा है। यह सड़क कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने इस कथित धांधली के विरोध में सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन (181) पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी कथित तौर पर मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस मामले में विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *