हादसा:2019 में जांच रिपोर्ट बनी, न रैलिंग लगी न सड़क सुधरी, फिर पुल से गिरी बस… 45 छात्र घायल

अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के बहादुरपुर स्थित सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल के 45 छात्र-छात्राएं और 5 शिक्षक ज्ञान ज्योति स्कूल की बस से सांची भ्रमण पर निकले थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे जोहद गांव के पास सगड़ नदी पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार शक्ति बस से क्रॉसिंग के दौरान स्कूल बस टकरा गई। टक्कर के बाद बस 16 फीट चौड़े पुल से करीब 10 फीट नीचे नदी में जा गिरी। सभी छात्र घायल हुए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से बासौदा सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 10 छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर किया गया। बाकी छात्रों को शाम तक छुट्टी दे दी गई। रैलिंग नहीं, सुधार नहीं , हादसे जारी
सगड़ नदी का यह पुल पहले भी हादसों का गवाह रहा है। 2 दिसंबर 2019 और 12 दिसंबर 2019 को भी यहां वाहन गड्ढों में गिर चुके हैं। तब जांच समितियां बनीं, रिपोर्टें बनीं, लेकिन न रैलिंग लगी, न सड़क सुधरी। एमपीआरडीसी और संबंधित विभागों की उदासीनता ने इस पुल को दुर्घटना क्षेत्र में बदल दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *