झाबुआ के उत्कृष्ट स्कूल मैदान में चल रहे मेले ‘नो मेलो’ में सोमवार दोपहर 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। 40 से 50 बच्चों की क्षमता वाले ड्रैगन झूले में एक साथ 140 स्कूली बच्चों को बैठा दिया गया। ओवरलोड से झूले के दोनों पिलर टूट गए और वह बाउंड्री वॉल के बाहर जा गिरा। 29 बच्चे घायल हो गए। बच्चों के पैर और सिर में चोट आई। जिस ग्राउंड पर मेला लगा है, वह सांदीपनि स्कूल का है। मेला संचालकों से पहले तय हुआ था कि स्कूल के बच्चों को एक-एक बार निशुल्क झूला झुलाया जाएगा। ऐसे में ज्यादा बच्चे पहुंचे। भीड़ देखकर झूला संचालक ने एक बार में 140 बच्चों को चढ़ा दिया। सभी घायल बच्चे 10वीं कक्षा के हैं। घायलों को वहां मौजूद लाेग स्कूटर और बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। फ्री ऑफर से बचें; स्कूल प्रबंधन बच्चों को लेकर जाए तो सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ले दोषी पर कार्रवाई करेंगे… इस हादसे में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। मेले बंद करा दिया गया है।’ – नेहा मीना, कलेक्टर


