हादसे में कराते चैंपियन छात्रा और दोस्त की मौत:पांढुर्णा में लोहे की रेलिंग से टकराए, बाइक सहित 25 फीट तक घिसटे

पांढुर्णा के मोहि घाट पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में 13 वर्षीय कराते चैंपियन छात्रा और उसके 17 वर्षीय दोस्त की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गायत्री कॉलोनी निवासी प्राची बिसेंदरे और 11 खोली निवासी जयेश गोलाइत के रूप में हुई है। पिता राजेश बिसेंदरे ने बताया कि प्राची आठवीं की छात्रा थी और कराते में दिल्ली चैंपियन रह चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहि घाट पर टीवीएस अपाचे बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक लोहे की रेलिंग से टकराई और दोनों करीब 25 फीट से अधिक दूरी तक घिसटते चले गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने दोनों को मृत बताया
हादसे के बाद दोनों को हाईवे की एम्बुलेंस से पांढुर्णा सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर शुभांगी वादबूदे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मोहि डैम की ओर घूमने गए थे। हाईवे पर पहुंचते ही उनकी बाइक की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद की तीन तस्वीरें पिता बोले- 10 मिनट में लौटने की बात कहकर निकली थी
पिता राजेश बिसेंदरे ने बताया कि वह सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगी। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली। थाना प्रभारी अजय मरकाम का कहना है कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। पिता के मुताबिक, प्राची 26 दिसंबर 2025 को दिल्ली में कराते चैंपियनशिप में विजेता थी। सहायक उपनिरीक्षक शिवकरण पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार सुबह दोनों मोहि घाट की तरफ बाइक से घूमने गए थे, तभी हादसा हुआ। इधर आगर में ट्रक पलटने से दो युवकों की मौत: डेढ़ घंटे फंसे रहे; बचा लो-बचा लो कहते तोड़ा दम, लोग बनाते रहे वीडियो आगर-मालवा–सारंगपुर मार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नीमच से लहसुन भरकर कोलकाता जा रहा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब एक बजे कानड़ से आगे एक पुलिया पर हुआ। ट्रक पलटने से केबिन में फंसे चालक अफसर पिता आबिद (24) और उसका साथी मुबारिक पिता आरिफ (25) करीब डेढ़ घंटे तक मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक रोते हुए मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं और वीडियो बनाने की बजाय सहायता करने की अपील कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भारी ट्रक के नीचे दबे होने के कारण युवकों को हाथों से निकालना संभव नहीं हुआ। जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानड़ पुलिस के अनुसार, सामने से आए वाहन के अचानक कट मारने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें… सागर में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत सागर के रहली थाना क्षेत्र में कड़ता-खैराना रोड पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वाहनों पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। बुधवार शाम को हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को रहली अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *