महासमुंद| राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम चैनडीपा के पास बीते दिनों सड़क हादसे का शिकार हुए एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में उपचार चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के मुताबिक, चैनडीपा के पास हुए इस हादसे में व्यक्ति का पैर कट गया था। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 112 सांकरा की टीम ने घायल को तत्काल बसना अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घायल की स्थिति शुरू से ही नाजुक बनी हुई थी।


